बेटी से विनती
आज सोशल मिडिया में जो लड़की अपने पिता के मुँह पर कालिख पोतकर छाई हुई है इसका साइड इफेक्ट्स सभी लड़कियों पर पड़ रहा है। सभी पिता के दिल में एक खौफ हो गया है। जिनकी बेटी युवावस्था में है या किशोरावस्था की ओर कदम रख रही है उस बेटी से पिता की एक विनती है....
*** बेटी से विनती **
🦸🏻♀
रानी बिटिया जिस दिन आँगन में परी बनकर आयी थी
उसी दिन तेरी शादी की दिल में गूंज उठी शहनाई थी।
हर ख्वाब तेरा पूरा किया कभी होने दिया न आँखें नम
तुम मेरे दिल का टूकड़ा है कभी माना नहीं बेटा से कम
ये तो समाज की रीति है बेटी दूसरों का घर बसाती है
अपने ही घर में वो एकदिन मेहमान बनकर आती है
तेरी खुशियों की चिंता बेटी मुझे है तुमसे भी ज्यादा
मेरा सर नीचा न होने देगी बस इतना कर ले वादा
मेरी पगड़ी है तेरे हाथ में बेटी तुम हो इसकी शान
इसे कुचल दे पैरों से या तुम ऊँचा कर दे आसमान
मेरे प्यार में होगी कमी कोई तो सिर कलम कर देना
मेरी विनती है तुझसे बेटी मेरा इज्ज़त कभी न लेना
जो पिता के मूँह पर कालिख पोतकर बनता है रंगीन
वो पिता भले ही जिंदा है पर मरता है हर दिन
शहनाई बजती है द्वार पर तो पिता कितना इतराता है
अपनी जान को विदा करके भी कितना खुशी मनाता है
नहीं चाहिए कोई मदद तुमसे न चाहिए तेरा सहारा
ऐसी बेटी बनना कि सीना चौड़ा हो जाये हमारा।
- दीपिका कुमारी दीप्ति
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete