Posts

बेटी हिमा दास

भारत की उड़न परी ने छू लिया आकाश, पाँच स्वर्ण जीतकर आई बेटी हिमा दास। इस धाविका से फिर से गर्वित हुआ हर पिता, बाढ़ग्रस्त को मदद करके सबका दिल जीता। अब हर मात-पिता को बेटी की चाह रहेगा, बिटिया शान बढ़ाती है वो सबसे ये कहेगा। कैसे बेटियाँ मान बढ़ाती है इस बेटी से सिखो, शौक है अगर सोना का तो खरिदो नहीं जीतो। ऐ हिमा तुम ऐसे ही देश का बनना अभिमान, इतिहास के पन्नों पर तुमने लिखा देश का शान। - दीपिका कुमारी दीप्ति

चाँद का विवाह

   चाँद का विवाह    ( बाल कविता ) विवाह का पैगाम एक जब चाँद के घर आया, शादी की बात सुनकर चाँद फूले नहीं समाया। शर्ट-पतलून पहनकर झटपट हो गया तैयार,  टाई लगाकर दूल्हे राजा  चला  उसके द्वार। चाँद का रौशन चेहरा सबको आया बहुत पसंद, शुभ मुहूर्त दिखाने  वास्ते  पंडित बुलाये तुरंत। एक टीकाधारी पंडित बोला निकालकर पतरा, अमावस्या शुभ मुहूर्त है आगे फिर है खतरा। अब शादी का निमंत्रण चाँद देने लगा घर-घर, चारो ओर उसकी शादी का फैल गया खबर। अमावस्या के दिन चाँद का चल दिया बारात, हाथी-घोड़े, साज-बाज और ढोल-नगाड़े साथ। बरातियों को देख सभी ने दूल्हे का लिया खबर, पर दूल्हा ही गायब था कहीं नहीं आया नजर। बोली दुल्हन घुंघट खोल विवाह नहीं हो पायेगा, अरे आज तो अमावस है चाँद कहाँ से आयेगा। ये सुनकर सब लोग वहाँ हो गये बहुत  उदास, चाँद का विवाह न हुआ और लौट आई बारात। -दीपिका कुमारी दीप्ति (पटना)

जिस घर में बेटी आती है

 भगवान की वरदान है बेटी रेगिस्तान में गुल खिलाती है, वह घर स्वर्ग बन जाता है जिस घर में बेटी आती है। अपने प्रिय खिलौने भी दे देती छोटे भ्राता को, बचपन से ही काम में सहारा देती माता को, खुद कभी नहीं रुठती हरदम सबको मनाती है। वह घर स्वर्ग बन जाता है जिस घर में बेटी आती है।। जान से ज्यादा इज्जत को रखती है सम्हाल, बाबुल की पगड़ी ऊँची करके जाती है ससुराल, बाबुल पर विश्वास इसे खुद इच्छा नहीं जताती है। वह घर स्वर्ग बन जाता है जिस घर में बेटी आती है॥ मायके में ही छोड़ आती है अपनी पहचान-परिवार, बस अपने साथ में ले आती है माता का संस्कार, खुद दिल में दर्द छुपाके सभी को ये हँसाती है। वह घर स्वर्ग बन जाता है जिस घर में बेटी आती है॥ फिर भी देखो समाज की कैसी संकीर्ण है सोच, लक्ष्मी को दहेज़ के युग में समझने लगे हैं बोझ, धरा पर आने से पहले ही भ्रूण हत्या की जाती है। वह घर स्वर्ग बन जाता है जिस घर में बेटी आती है॥ -दीपिका कुमारी दीप्ति

ऐहसान न समझो बेटी को

ऐहसान न समझो बेटी को बेटियों की भी होती है अपनी एक पहचान, इसके जीवन को क्यों समझते हो एहसान। सबके एहसानों तले ये हरदम दबी रहती है, मन को मारकर जिनेवाली कभी नहीं उबरती है। सिने में दबी है आग तूफान है इसके साँसों में, समुद्र को दबाई है देखो ये अपनी आँखों में। चारदीवारी से कैसे निकले द्वार पर है क़ई बंधन, एहसान नहीं चाहिए अब अधिकार और आरक्षण । सब इसे सीख देते हैं सीता बन अपना धर्म निभाओ, कोई नहीं कहता है बेटी कल्पना बन उड़ान लगाओ। इसमें भी है उड़ने की इच्छा देखना चाहती है ये दुनिया, पंख नहीं लगा सकते तो पैरों में मत लगाओ बेड़ियां। इसके चाहत को मत तोड़ो इसे भी दो जिने की आस, लक्ष्मीबाई-कल्पना जैसी रचेगी ये भी  नया इतिहास। -दीपिका कुमारी दीप्ति

दहेज मुक्त बिहार बनाओ

दहेज मुक्त बिहार बनाओ बिहार के युवाओं फिर, क्रांति की आँधी लाओ नशा मुक्त बिहार को अब, दहेज मुक्त बनाओ जब पढ़ी-लिखी बेटी भी, यहाँ बोझ हो रही है ये सोच-सोच कर वह,आत्मविश्वास खो रही है बढ़ने नहीं देती है आगे, दहेज की मोटी बेड़ियाँ बेटी बिहार की शान है, फिर क्यों वो रो रही है एक बिटिया का सपना, पूरा करके दिखाओ नशा मुक्त बिहार को, अब दहेज मुक्त बनाओ दहेज हमारे समाज का, बन गया है बड़ा शाप इसके कारण ही होता है, ये भ्रूणहत्या का पाप जान से भी प्यारी बिटिया, को दान करनेवाला नीचे क्यों सिर झुकाता है, यहाँ बेटी का बाप शान की पगड़ी अब उनके, माथे पर पहनाओ नशा मुक्त बिहार को, अब दहेज मुक्त बनाओ दहेज की लालच क्यों तुम्हें, तुम तो कर्मवीर हो समाज की हर गंदगी धो दे, तुम वो गंगा नीर हो जो तुम ठान लेते हो उसे, पूरा करके दम लेते हो बिहार की तकदीर  बदल दे, तुम  वो तस्वीर हो आँधियों में भी ना बूझे, एक ऐसा दीप जलाओ नशा मुक्त  बिहार को, अब दहेज  मुक्त बनाओ -दीपिका कुमारी दीप्ति

एक भारतीय सैनिक की पत्नी का उसके पति के नाम का पैगाम

एक भारतीय सैनिक की पत्नी का उसके पति के नाम का पैगाम 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 मुझे तुझपे सबसे ज्यादा अभिमान पिया यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया दुश्मनों के आगे नहीं झुकना मेरे यार चाहे झुक जाये क्यों न दिल्ली सरकार भारत माँ के आँचल में लगे नहीं दाग हर देशवासी के दिल में लगा देना आग जीत लेना तुम चीन-पाकिस्तान पिया यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया कल रात मैंने देखा है एक सुंदर सपना भारत माँ ने कहा है तुम हो उनके गहना उनके आँचल से कभी नहीं जाना तुम दूर फिर किसमें है दम जो तुम्हें कर दे मजबूर उनकी पताका यूंही लहरे आसमान पिया यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया तुम बस अपने देश का ही रखना ख्याल मैं यहाँ परिवार का कर लूंगी देखभाल तेरे बिन मना लूंगी प्रियतम हर त्यौहार सदा यूं चमकता रहे मेरा सिंदूर श्रृंगार वीर की पत्नी से हो मेरी पहचान पिया यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया -दीपिका कुमारी दीप्ति

बेटी से विनती

आज सोशल मिडिया में जो लड़की अपने पिता के मुँह पर कालिख पोतकर छाई हुई है इसका साइड इफेक्ट्स सभी लड़कियों पर पड़ रहा है। सभी पिता के दिल में एक खौफ हो गया है। जिनकी बेटी युवावस्था में है या किशोरावस्था की ओर कदम रख रही है उस बेटी से पिता की एक विनती है.... *** बेटी से विनती ** 🦸🏻‍♀ रानी बिटिया जिस दिन आँगन में परी बनकर आयी थी उसी दिन तेरी शादी की दिल में गूंज उठी शहनाई थी। हर ख्वाब तेरा पूरा किया कभी होने दिया न आँखें नम तुम मेरे दिल का टूकड़ा है कभी माना नहीं बेटा से कम ये तो समाज की रीति है बेटी दूसरों का घर बसाती है अपने ही घर में वो एकदिन मेहमान बनकर आती है तेरी खुशियों की चिंता बेटी मुझे है तुमसे भी ज्यादा मेरा सर नीचा न होने देगी बस इतना कर ले वादा मेरी पगड़ी है तेरे हाथ में बेटी तुम हो इसकी शान इसे कुचल दे पैरों से या तुम ऊँचा कर दे आसमान मेरे प्यार में होगी कमी कोई तो सिर कलम कर देना मेरी विनती है तुझसे बेटी मेरा इज्ज़त कभी न लेना जो पिता के मूँह पर कालिख पोतकर बनता है रंगीन वो पिता भले ही जिंद...