चाँद का विवाह
चाँद का विवाह
(बाल कविता)
विवाह का पैगाम एक जब चाँद के घर आया,
शादी की बात सुनकर चाँद फूले नहीं समाया।
शर्ट-पतलून पहनकर झटपट हो गया तैयार,
टाई लगाकर दूल्हे राजा चला उसके द्वार।
चाँद का रौशन चेहरा सबको आया बहुत पसंद,
शुभ मुहूर्त दिखाने वास्ते पंडित बुलाये तुरंत।
एक टीकाधारी पंडित बोला निकालकर पतरा,
अमावस्या शुभ मुहूर्त है आगे फिर है खतरा।
अब शादी का निमंत्रण चाँद देने लगा घर-घर,
चारो ओर उसकी शादी का फैल गया खबर।
अमावस्या के दिन चाँद का चल दिया बारात,
हाथी-घोड़े, साज-बाज और ढोल-नगाड़े साथ।
बरातियों को देख सभी ने दूल्हे का लिया खबर,
पर दूल्हा ही गायब था कहीं नहीं आया नजर।
बोली दुल्हन घुंघट खोल विवाह नहीं हो पायेगा,
अरे आज तो अमावस है चाँद कहाँ से आयेगा।
ये सुनकर सब लोग वहाँ हो गये बहुत उदास,
चाँद का विवाह न हुआ और लौट आई बारात।
-दीपिका कुमारी दीप्ति (पटना)
विवाह का पैगाम एक जब चाँद के घर आया,
शादी की बात सुनकर चाँद फूले नहीं समाया।
शर्ट-पतलून पहनकर झटपट हो गया तैयार,
टाई लगाकर दूल्हे राजा चला उसके द्वार।
चाँद का रौशन चेहरा सबको आया बहुत पसंद,
शुभ मुहूर्त दिखाने वास्ते पंडित बुलाये तुरंत।
एक टीकाधारी पंडित बोला निकालकर पतरा,
अमावस्या शुभ मुहूर्त है आगे फिर है खतरा।
अब शादी का निमंत्रण चाँद देने लगा घर-घर,
चारो ओर उसकी शादी का फैल गया खबर।
अमावस्या के दिन चाँद का चल दिया बारात,
हाथी-घोड़े, साज-बाज और ढोल-नगाड़े साथ।
बरातियों को देख सभी ने दूल्हे का लिया खबर,
पर दूल्हा ही गायब था कहीं नहीं आया नजर।
बोली दुल्हन घुंघट खोल विवाह नहीं हो पायेगा,
अरे आज तो अमावस है चाँद कहाँ से आयेगा।
ये सुनकर सब लोग वहाँ हो गये बहुत उदास,
चाँद का विवाह न हुआ और लौट आई बारात।
-दीपिका कुमारी दीप्ति (पटना)
Comments
Post a Comment