ऐहसान न समझो बेटी को
ऐहसान न समझो बेटी को
बेटियों की भी होती है अपनी एक पहचान,
इसके जीवन को क्यों समझते हो एहसान।
सबके एहसानों तले ये हरदम दबी रहती है,
मन को मारकर जिनेवाली कभी नहीं उबरती है।
सिने में दबी है आग तूफान है इसके साँसों में,
समुद्र को दबाई है देखो ये अपनी आँखों में।
चारदीवारी से कैसे निकले द्वार पर है क़ई बंधन,
एहसान नहीं चाहिए अब अधिकार और आरक्षण ।
सब इसे सीख देते हैं सीता बन अपना धर्म निभाओ,
कोई नहीं कहता है बेटी कल्पना बन उड़ान लगाओ।
इसमें भी है उड़ने की इच्छा देखना चाहती है ये दुनिया,
पंख नहीं लगा सकते तो पैरों में मत लगाओ बेड़ियां।
इसके चाहत को मत तोड़ो इसे भी दो जिने की आस,
लक्ष्मीबाई-कल्पना जैसी रचेगी ये भी नया इतिहास।
-दीपिका कुमारी दीप्ति
Comments
Post a Comment