एक भारतीय सैनिक की पत्नी का उसके पति के नाम का पैगाम
एक भारतीय सैनिक की पत्नी का उसके पति के नाम का पैगाम
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
मुझे तुझपे सबसे ज्यादा अभिमान पिया
यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया
दुश्मनों के आगे नहीं झुकना मेरे यार
चाहे झुक जाये क्यों न दिल्ली सरकार
भारत माँ के आँचल में लगे नहीं दाग
हर देशवासी के दिल में लगा देना आग
जीत लेना तुम चीन-पाकिस्तान पिया
यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया
कल रात मैंने देखा है एक सुंदर सपना
भारत माँ ने कहा है तुम हो उनके गहना
उनके आँचल से कभी नहीं जाना तुम दूर
फिर किसमें है दम जो तुम्हें कर दे मजबूर
उनकी पताका यूंही लहरे आसमान पिया
यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया
तुम बस अपने देश का ही रखना ख्याल
मैं यहाँ परिवार का कर लूंगी देखभाल
तेरे बिन मना लूंगी प्रियतम हर त्यौहार
सदा यूं चमकता रहे मेरा सिंदूर श्रृंगार
वीर की पत्नी से हो मेरी पहचान पिया
यूंही रखना तुम भारत माँ की शान पिया
-दीपिका कुमारी दीप्ति
Comments
Post a Comment