दहेज मुक्त बिहार बनाओ
दहेज मुक्त बिहार बनाओ
बिहार के युवाओं फिर, क्रांति की आँधी लाओ
नशा मुक्त बिहार को अब, दहेज मुक्त बनाओ
जब पढ़ी-लिखी बेटी भी, यहाँ बोझ हो रही है
ये सोच-सोच कर वह,आत्मविश्वास खो रही है
बढ़ने नहीं देती है आगे, दहेज की मोटी बेड़ियाँ
बेटी बिहार की शान है, फिर क्यों वो रो रही है
एक बिटिया का सपना, पूरा करके दिखाओ
नशा मुक्त बिहार को, अब दहेज मुक्त बनाओ
दहेज हमारे समाज का, बन गया है बड़ा शाप
इसके कारण ही होता है, ये भ्रूणहत्या का पाप
जान से भी प्यारी बिटिया, को दान करनेवाला
नीचे क्यों सिर झुकाता है, यहाँ बेटी का बाप
शान की पगड़ी अब उनके, माथे पर पहनाओ
नशा मुक्त बिहार को, अब दहेज मुक्त बनाओ
दहेज की लालच क्यों तुम्हें, तुम तो कर्मवीर हो
समाज की हर गंदगी धो दे, तुम वो गंगा नीर हो
जो तुम ठान लेते हो उसे, पूरा करके दम लेते हो
बिहार की तकदीर बदल दे, तुम वो तस्वीर हो
आँधियों में भी ना बूझे, एक ऐसा दीप जलाओ
नशा मुक्त बिहार को, अब दहेज मुक्त बनाओ
-दीपिका कुमारी दीप्ति
Comments
Post a Comment