बेटी हिमा दास











भारत की उड़न परी ने छू लिया आकाश,


पाँच स्वर्ण जीतकर आई बेटी हिमा दास।




इस धाविका से फिर से गर्वित हुआ हर पिता,


बाढ़ग्रस्त को मदद करके सबका दिल जीता।




अब हर मात-पिता को बेटी की चाह रहेगा,


बिटिया शान बढ़ाती है वो सबसे ये कहेगा।




कैसे बेटियाँ मान बढ़ाती है इस बेटी से सिखो,

शौक है अगर सोना का तो खरिदो नहीं जीतो।



ऐ हिमा तुम ऐसे ही देश का बनना अभिमान,

इतिहास के पन्नों पर तुमने लिखा देश का शान।






- दीपिका कुमारी दीप्ति

Comments